मसलिया में दीदीयों के बीच उपायुक्त ने किया टोटो का वितरण
दुमका, जून 6 -- दुमका। मसलिया प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मसलिया प्रखंड की तीन दीदियों के बीच टोटो वाहनों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने लाभुक दीदियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वरोजगार आधारित योजनाएं ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने लाभुकों को पूरी लगन एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बनने की बात कही। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, लाभुक दीदियाँ एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.