दुमका, अप्रैल 17 -- मसलिया प्रतिनिधि। मसलिया थाना अंतर्गत रांगा के तीखे मोड़ के पास शुक्रवार अहले सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक बड़े इमली के पेड़ पर धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में ट्रक के चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसकी सूचना मसलिया थाना पुलिस को मिलने पर मसलिया पुलिस घटनास्थल पर पहुचकर गंभीर हालत में पड़े ट्रक चालक को इलाज हेतु मसलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक धर्मदास घोष ट्रक लेकर वर्धमान से मसलिया होते हुए हसडिया धान लेने जा रहा था। इसी क्रम में रांगा के तीखे मोड़ में पास दूसरी और आ रहे एक डम्फर का रोशनी आंख में पड़ जाने से अपना संतुलन खो बैठा। साथ ही सड़क किनारे इमली के पेड़ पर धक्का मार दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.