दुमका, जुलाई 4 -- दुमका, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के पश्चिमी भाग स्थित आस्ताजोड़ा में संचालित एक अवैध कोयला डिपो पर पश्चिम बंगाल की सीआईएसएफ टीम ने शुक्रवार देर शाम छापेमारी कर करीब दो गाड़ी कोयला को जब्त किया। कार्रवाई के बाद जब्त कोयले को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत मसलिया थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सीआईएसएफ को अवैध कोयला भंडारण एवं परिवहन की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर विशेष अभियान चलाया गया। टीम के पहुंचते ही अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि छापेमारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- सीआईएसएफ ने 2 टन अवैध कोयला व 5 बाइक जब्त किया पुलिस ने जब्त कोयले को थाना परिसर में सुरक्षित रखकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही कोयले के स्रोत एवं इस क...