दुमका, अप्रैल 1 -- मसलिया। मसलिया ब्लॉक गेट के सामने मंगलवार को अपराह्न चार बजे अचानक आई आंधी-पानी में दो विशालकाय पेड़ गिर गया। इसमें ब्लॉक घुसने की मुख्य गेट को ही जाम कर दिया। विदित हो कि करीब छह महीना पहले भी मुख्य गेट के सामने एक पेड़ गिर जाने से एक टोटो एवं बाइक क्षतिग्रस्त हो गया था। दो व्यक्ति पेड़ के चपेट में आने से बाल-बाल बच गया था। अभी भी गेट के दाहिने कोने में एक विशाल पेड़ कभी भी गिर सकता है। जिससे जान माल की हानि हो सकती है। ग्रामीणों द्वारा इस पेड़ को कटवाने के लिए कई बार अंचलाधिकारी मसलिया को अनुरोध किया गया है। परंतु अभी तक कोई पहल नहीं किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.