मसलिया प्रखंड के पश्चिमी हिस्से में 3 दिनों से बिजली गुल
दुमका, जून 24 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी भाग में बीते तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। बास्कीडीह, बड़ाडुमरिया, गुमरो और खुटोजोरी पंचायत के लगभग दो दर्जन गांवों में बिजली न रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिजली उपकरण ठप, मोबाइल चार्जिंग भी मुश्किल ग्रामीणों के अनुसार बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरों में लगे पंखा, मोटर, फ्रिज और अन्य विद्युत उपकरण पूरी तरह बंद पड़े हैं। मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए ग्रामीणों को घंटों पैदल चलकर दूसरे गांवों में जाना पड़ रहा है, जहां बिजली उपलब्ध है। रात होते ही पूरे क्षेत्र में अंधेरा पसर जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि शाम ढलते ही अधिकांश लोग खाना खाकर सो जाते हैं। बच्चों की पढ़ाई सबसे अधिक प्रभावित हुई है। ऑनलाइन क्लास और पढ़ाई करने वाले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.