मसलिया प्रखंड एवं अंचल सभागार में दो पालियों में बीएलओ का बैठक
दुमका, जून 8 -- मतदाता सूची के शुद्धिकरण और आगामी निर्वाचन की तैयारियों को लेकर मसलिया प्रखंड एवं अंचल सभागार में रविवार को बूथ लेवल ऑफिसर यानी बीएलओ का बैठक सह प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित किया गया।पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चली। प्रशिक्षण में प्रखंड के सभी पंचायतों के बीएलओ ने भाग लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी ने संयुक्त रूप से की। प्रशिक्षण में बीएलओ को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन करने, फॉर्म-6, फॉर्म-7, फॉर्म-8 की सही भराई और ऑनलाइन प्रविष्टि की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.