दुमका, नवम्बर 24 -- मसलिया, प्रतिनिधि। वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार सड़क सुरक्षा को लेकर मसलिया थाना गेट के सामने रविवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व एएसआई गौतम मांझी ने किया। सघन वाहन जांच रविवार पूर्वान्ह दस बजे से ग्यारह बजे तक चलाया गया। जिसमें कुल 13 दो पहिया वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान हेलमेट, डिक्की आदि की जांच की गई। इनमें सात वाहन चालक जो बिना हेलमेट के थे। उसे मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटा गया। थाना गेट के सामने वाहन जांच होने की खबर फैलते ही वैसे वाहन चालक जिनकी ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य कागजात की कमी थी। तथा हेलमेट नहीं था। वह मुख्य सड़क को छोड़कर वैकल्पिक मार्ग होते हुए जाते देखा गया। इस दौरान एएसआई गौतम मांझी के साथ पुलिस जवान भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.