दुमका, दिसम्बर 18 -- मसलिया प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के गांव फुटबेरिया में आवास योजना के लाभ से वंचित एक बुजुर्ग दंपति बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर है। फुटबेरिया गांव के बटुज मरांडी अपनी पत्नी बिलासी टुडू के साथ एक झोपड़ी में रहने को विवश हैं। हैरानी की बात यह है कि अबुआ आवास योजना की सूची में नाम होने के बावजूद अब तक उन्हें पक्का आवास नसीब नहीं हो सका है। ग्रामीणों के अनुसार लगभग दो वर्ष पूर्व तेज बारिश के कारण बटुज मरांडी का कच्चा मकान पूरी तरह ढह गया था। इसके बाद मजबूरी में उन्होंने एक गिरी हुई दीवार के सहारे पत्तों और लकड़ियों से छत बनाकर रहने की व्यवस्था की। यह झोपड़ी बारिश, ठंड और गर्मी के मौसम में किसी भी तरह सुरक्षित नहीं है, जिससे बुजुर्ग दंपति को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।बिलासी टुडू को सरकार की ओर से राशन का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.