दुमका, जून 22 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के गुमरो पंचायत अंतर्गत बांक गांव स्थित माता काली मंदिर मैदान में रविवार को बजरंग क्लब बांक की ओर से एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला बांक और बाबा चोटुनाथा के बीच खेला गया। मौसम खराब होने के कारण मैच को दो-दो ओवर का कर दिया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांक की टीम ने निर्धारित दो ओवर में एक विकेट खोकर 7 रन बनाए। जवाबी पारी में बाबा चोटुनाथा की टीम ने महज पांच गेंदों पर लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया। यह भी पढ़ें- झाऊ का पुरवा ने जीता खिताब विजेता टीम बाबा चोटुनाथा को 6 हजार रुपये नगद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता टीम बांक को 4 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया गया।

हिंदी हिन्दुस...