दुमका, मई 20 -- मसलिया, प्रतिनिधि। सरकार भले ही किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए धान खरीद से से लेकर कई योजनाएं चला रही हो, पर इन योजनाओं का लाभ किसानों मिलता नहीं दिख रहा है। धान खरीद केंद्र के माध्यम से विभाग की ओर से केंद्र के जिस जिम्मेदार लोगों को किसानों से धान की खरीदकर राशि भुगतान की जिम्मेवारी सौंपी गई, उन्हीं के द्वारा कई केंद्रों में फर्जी किसानों का डाटा तैयार कर बड़े पैमाने पर धान की खरीदारी किए जाने का मामला सामने आ रहा है। मसलिया प्रखंड के दलाही धान क्रय केंद्र में सहायक प्रबंधक द्वारा फर्जीवाड़े तरीके से बड़े पैमाने पर धान खरीदने का मामला सामने आने के बाद कई सवाल खड़े होने लगे हैं। इन केंद्रों पर हुए फर्जीवाड़े में सहकारिता प्रसार पदाधिकारी मसलिया एवं केंद्र की सहायक प्रबंधक की ही भूमिका अहम बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- गेहूं क...