मसलिया के कठलिया गांव से एक किशोर चार दिन से लापता
दुमका, जून 15 -- मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र कठलिया गांव से एक 14 वर्षीय बालक पिछले दिनों से लापता है। इस संबंध में बालक के दादा दिलीप कुमार मंडल में बताया कि पोता पप्पु कुमार 11 जून गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे यामहा बाइक लेकर घर में बिना बताए कहीं चला गया है, जो आज तक नहीं लौटा। काफी खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चल पाया। इधर, पप्पू कुमार जिस बाइक से घर से भागा था,वह यामाहा बाइक दुमका बस स्टैंड के पास से शुक्रवार को लावारिश स्थिति में पाया गया है। इधर, खोजबीन करने के बाद भी पप्पू कुमार का पता नहीं चलने पर परिजन काफी चिंतित है। दिलीप कुमार मंडल ने मसलिया थाना में आवेदन देकर अपने पोते की खोजबीन की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.