मसकेडीह में रेलवे अंडरपास की स्वीकृति जन आंदोलन की जीत है: बटेश्वर
हजारीबाग, जून 14 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। चलकुशा के मसकेडीह में ग्रैंड कोड रेलवे लाइन में ग्रामीणों के जन आंदोलन के लंबे समय बाद आखिर रेल मंत्रालय से अंडरपास रेलवे ब्रिज निर्माण की स्वीकृति मिली है। यह जनांदोलन की जीत है। उक्त बातें रेलवे के पूर्व सलाहकार और झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष बटेश्वर मेहता ने एक बयान जारी कर कही। उन्होंने कहा कि मसकेडीह गांव के बीचोबीच रेलवे लाइन है। लोंगो को काफी दिक्कत होती थी। रेलवे फाटक भी नहीं है। ग्रामीणों ने इस रेल लाइन पर अंडरपास पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। जन आंदोलन के कारण ही रेल मंत्रालय ने रेलवे ब्रिज निर्माण की स्वीकृति दी है। उन्होंने रेलमंत्री को बधाई भी दिया है। बटेश्वर ने आगे कहा कि जन आंदोलन में क्षेत्र के चौबे के पूर्व मुखिया और नेता जयदेव चौधरी ने लंबी लड़ाई लड़ी। पूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.