दरभंगा, मार्च 24 -- दरभंगा। मखाना अनुसंधान केंद्र, दरभंगा को राष्ट्रीय का दर्जा 15 मई 2023 को पुन: दिया गया। केंद्र को राष्ट्रीय स्तर का दर्जा मिलने के बाद केंद्र के अनुसंधान और प्रसार कार्यक्रम में काफी तेजी आई है। मखाना के साथ-साथ कमल, सिंघाड़ा, मछली और अन्य जलीय फसलों पर भी अनुसंधान शुरू किया गया है। ये बातें कृषि अभियांत्रिकी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के उप महानिदेशक डॉ. एसएन झा ने कही। वे सोमवार को केंद्र में मुख्य अतिथि के रूप में किसानों के साथ आयोजित संगोष्ठी के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तीन-चार सालों में संस्थान की स्थिति काफी बदली है। यहां के काम में काफी बदलाव हुआ है। इससे क्षेत्र के लोगों को भी फायदा हुआ। मखाना उत्पादन को लेकर कई प्रकार की मशीनें बन चुकी हैं। पानी से गुड़ी निकालना, छिलका हटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.