कुशीनगर, अप्रैल 9 -- कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गाव में गुरुवार की सुबह चारा काटने की मशीन से चारा काटते समय चक्कर आ गया।परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुचे तब तक किसान की मौत हो गयी।सुबह सुबह ही हुई इस घटना से गाव में शोक की लहर फैल गयी वहीं किसान के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।पटहेरवा थाना क्षेत्र के गाव महुअवा देवरिया निवासी किसान श्रीकांत कुशवाहा पुत्र तूफानी (45) गुरुवार की सुबह पशुओं के लिये चारा काट रहे थे कि उसी दौरान चक्कर खा कर गिर पड़े।परिजन आनन फानन में उन्हें लेकर फाजिलनगर अस्पताल पहुचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि किसान को चारा काटते समय अटैक आ गया था। किसान की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.