मशीन लर्निंग पर सेमिनार का आयोजन
हजारीबाग, जुलाई 21 -- बरही, प्रतिनिधि। देवचंदा मोड़ स्थित श्रीदास इंटरनेशनल स्कूल में आधुनिक तकनीक एवं भविष्य की शिक्षा से छात्र छात्राओं को जोड़ने के उद्देश्य से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग विषय पर विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता विनोबा भावे विश्वविद्यालय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की प्रोफेसर डॉ अर्चना धान और बियोयांस प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ अंकित शरण ने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग की मूल अवधारणा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग तथा दैनिक जीवन में एआई का उपयोग, भविष्य में रोजगार के अवसर और नई तकनीकों के महत्व के बारे में जानकारी दी। सेमीनार में छात्र छात्राओं ने विशेषज्ञों से प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। प्राचार्य कैलाश कुमार ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.