उन्नाव, मार्च 11 -- नवई। खेत में थेसरिंग करवा रहे युवक का हाथ बुधवार दोपहर अचानक मशीन में चला गया। जिससे वह घायल हो गया। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के सराय इंदल गांव के रहने वाले 36 वर्षीय रविशंकर पुत्र बलवंत बुधवार को फसल की थेसरिंग करवाने पत्नी रेशमा के साथ खेत गया था। दोपहर में मशीन में फसल डालने के दौरान उसका एक हाथ मशीन में चला गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन परिजन उसे निजी साधन से लेकर नवाबगंज सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...