रांची, मार्च 13 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पुलिस मेंस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष संजय सिंह के पुत्र का एटीएम कार्ड चुराकर खाते से एक लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है। इस संबंध में संजय सिंह ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। संजय सिंह ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को उनका पुत्र शुभम कुसई कॉलोनी स्थित एक एटीएम में राशि निकासी के लिए गया था। राशि निकासी के दौरान उनके पुत्र का एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। एटीएम में लिखे नंबर पर संपर्क करने पर उनके पुत्र से कहा गया कि सुबह साढ़े दस बजे एटीएम आएंगे तो कार्ड निकाल दिया जाएगा। इसके बाद शुभम वहां से घर लौट गया। कुछ देर बाद गया तो एटीएम कार्ड मशीन में कार्ड नहीं था। इसके बाद खाता चेक करने पर पता चला कि दस बार में एक लाख रुपए की निकासी कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.