नई दिल्ली, मार्च 20 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। करावल नगर स्थित बर्तन साफ करने के जूना बनाने वाली फैक्टरी में सुरक्षा मानकों की अनदेखी से 38 वर्षीय महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गई। मशीन में फंसने से उसका दाहिना हाथ बुरी तरह कुचल गया। पुलिस ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता चांदनी देवी पिछले तीन वर्षों से मुखिया मार्केट की एक फैक्ट्री में कार्यरत थीं। 17 मार्च सुबह काम के दौरान मशीन की तेज घूमती लोहे की शाफ्ट में प्लास्टिक का कट्टा उलझ गया। उसी दौरान उनका हाथ शाफ्ट में फंस गया, जिससे कलाई और कोहनी के बीच गंभीर चोट आई। पीड़िता का आरोप है कि मशीन पर सेफ्टी कवर नहीं था। मालिक मोहम्मद यूनुस ने न दस्ताने दिए थे और न इमरजेंसी स्विच लगाया था। सूचना पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच की। ...