वरिष्ठ संवाददाता, मई 3 -- UP News: यूपी के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर में गुरुवार देर रात इलाज के दौरान एक बुजुर्ग की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सक्शन मशीन में गैस न होने के कारण मरीज के फेफड़ों से बलगम नहीं निकाला जा सका, जिससे उनकी जान चली गई। उधर, इस मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने केजीएमयू कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद को पत्र लिखकर तीन दिन के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की है। हरदोई के संडीला के रहने वाले 60 साल के राजकुमार गुप्ता को सांस लेने में तकलीफ के कारण गंभीर हालत में केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर लाया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट करने की सलाह दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.