लखनऊ, अगस्त 9 -- लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एटीएम कार्ड फंसने पर खुर्दही के अरविंद कुमार के खाते से 45 हजार रुपए की ठगी की रिपोर्ट लिखाई है। अरविंद के मुताबिक छह मई की शाम वह खुर्दही स्थित एसबीआई एटीएम से दो हजार रुपए निकाल रहे थे। इसी दौरान उनका कार्ड मशीन में फंस गया। एटीएम कक्ष में लगे पेपर पर लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो दूसरे छोर से व्यक्ति ने कार्ड निकालने का तरीका बताया। कुछ देर में ही उसी नंबर से कॉल कर कहा गया कि कार्ड अगले दिन निकलवा दिया जाएगा। जब वह दोबारा एटीएम पहुंचे तो कार्ड नहीं मिला। बैंक जाकर स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि जवाहर भवन शाखा स्थित उनके खाते से पांच बार में कुल 45 हजार रुपए निकाऐ गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...