धनबाद, जून 16 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। मशीन में एटीएम कार्ड छूटने का बड़ा खामियाजा एक कार्डधारक को भुगतना पड़ा। साइबर ठग ने एटीएम से 93 हजार 721 रुपए की निकासी कर ली। 73 वर्षीय भुक्तभोगी पॉलिटेक्निक न्यू विशुनपुर निवासी तारकेश्वर पंडित ने मामले की शिकायत धनबाद थाने में की। पुलिस को दिए आवेदन में तारकेश्वर पंडित ने बताया कि वे आठ जून को एटीएम से पैसा निकालने गए थे। इसी दौरान कार्ड मशीन में छूट गया। एक दिन बाद याद आया तो वे बैंक पहुंचे और कार्ड को बंद कराने का आवेदन दिया। बैंक से जानकारी मिली कि छह बार में खाते से निकासी हुई है। राहुल ज्वेलर्स से 53 हजार 667 रुपए का गहना खरीदा गया। बरवाअड्डा पेट्रोल पंप के पास से बाकी की निकासी हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...