प्रयागराज, फरवरी 12 -- प्रयागराज। करछना निवासी विकास कुमार का दाहिना हाथ मशीन दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया था। उंगली कुचलने से हाथ लगभग निष्क्रिय हो गया और कई अस्पतालों ने सर्जरी से इनकार कर दिया। अंतिम उम्मीद के तौर पर उन्होंने रेलवे के जनरल सर्जन डॉ. संजय कुमार से संपर्क किया। 11 फरवरी 2026 को करीब दो घंटे चली जटिल पुनर्निर्माण शल्य चिकित्सा में विकृत उंगली को सफलतापूर्वक ठीक किया गया। ऑपरेशन के बाद हाथ की कार्यक्षमता लगभग सामान्य हो गई। सिस्टर इंचार्ज मंजू सोनकर समेत टीम की अहम भूमिका रही। मरीज ने इसे "नया जीवन" बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.