वाराणसी, जुलाई 3 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस बीएचयू में सर्जरी के लिए खरीदी गई मशीन मामले में एक बार फिर से शिकायत हुई है। इस बार सत्येंद्र कुमार ने बीएचयू के कुलपति, डीएम और सीडीओ से शिकायत की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि आईएमएस में एम्स और शेर-ए-कश्मीर मेडिकल कॉलेज से अधिक दर पर मशीन की खरीद हुई है। ये मामला प्रकाश के आने के बाद अबतक तक इसकी जांच शुरू नहीं हुई। विदित हो कि सत्येंद्र कुमार ने आईएमएस बीएचयू में मशीन खरीद को लेकर शिक्षा मंत्रालय, विजलेंस सहित कई जगह शिकायत की है। उनका आरोप है कि आईएमएस में जिस मशीन की खरीद 3.64 करोड़ में हुई है। वही मशीन दूसरे मेडिकल कॉलेज में 60 से 66 लाख में खरीदी गई है। आरोप है कि Rs.21.89 करोड़ की खरीद में गंभीर प्रक्रियात्मक अनियमितताओं, प्रतिबंधात्मक निविदा शर्तों, जेम खरीद प्रक्रिया में ...