बदायूं, जुलाई 8 -- बदायूं, संवाददाता। मक्का का रेट गिराने के लिए आढ़ती किसानों से मक्का खरीदने के लिए मना कर रहे हैं। मक्का न खरीदने का कारण आढ़तियों द्वारा मक्का सुखाने की मशीन खराब होना बताया जा रहा है। आढ़ती ऐसा इसलिए कर रहे हैं जब किसानों से मक्का खरीदने को मना करेंगे तो वह सस्ते भाव में स्वत: दे जाएंगे। किसान खेतों से मक्का उठाकर आढ़तियों के यहां बिक्री के लिए पहुंच रहे हैं। आढ़ती किसानों को मक्का सुखाने वाली मशीन खराब होने का हवाला देकर मक्का खरीदने से मना कर रहे हैं। इसकी वजह से मक्का किसान परेशान हैं। मक्का की खेती करने वाले किसानों का कहना है कि बरसात हो रही है ऐसे में वह खुद भी मक्का नहीं सुखा सकते हैं, इसलिए गीली मक्का बेंचना मजबूरी है। आढ़ती भी मक्का गीली होने की वजह से नहीं खरीद रहे हैं और कह रहे हैं कि मक्का सुखाने की मशीन ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.