मशीन की बेल्ट से कटकर अलग हुआ युवक का पैर, डॉक्टरों ने आठ घंटे की जटिल सर्जरी कर वापस जोड़ा
देहरादून, जून 22 -- देहरादून। एक खौफनाक हादसे में अपना दाहिना पैर गंवा चुके 23 वर्षीय एक युवक के लिए देहरादून का मैक्स अस्पताल जीवनदान साबित हुआ। बीती तीन मई की रात खुदाई मशीन (एक्सकेवेटर) की कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आने से युवक का पैर कटकर शरीर से पूरी तरह अलग हो गया था। अत्यधिक खून बहने से युवक की जान पर बन आई थी, लेकिन परिजनों की सूझबूझ से कटे हुए पैर को बर्फ के डिब्बे में रखकर अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों की टीम ने करीब 8 घंटे लंबी और जटिल सर्जरी कर पैर को सफलतापूर्वक दोबारा जोड़ दिया। सोमवार को अस्पताल के प्लास्टिक एवं रिकंसट्रक्टिव सर्जन डॉ चिसेल भाटिया ने पत्रकारों से वार्ता की। बताया कि उत्तराखंड का रहने वाला यह 23 वर्षीय युवक तीन मई की रात काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक खुदाई मशीन की कन्वेयर बेल्ट पर गिर गया। हादसा इतना भय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.