मशीन की चपेट में आकर किशोरी गंभीर घायल
अमरोहा, जून 20 -- आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर मुनजब्ता निवासी बबलू सिंह की 15 वर्षीया बेटी शिवानी शुक्रवार शाम इंजन चालित मशीन से पशुओं के लिए हरा चारा काट रही थी। इस दौरान उसका दुपट्टा फट्टे में फंस गया। मशीन की चपेट में आकर शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस मामले में किसी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.