मशीन की चकरी में फसा युवक का हाथ,गंभीर घायल,रेफर
कटिहार, मई 22 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र गंगा नदी में गुरुवार को नाव से मछली पकड़ने गए एक युवक का हाथ मशीन की चकरी में फंस जाने से वह बुरी तरह से घायल हो गया। घटना उस समय हुई, जब युवक नाव में भरे पानी को बाहर फेक रहा था। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान दक्षिणी करीमुल्लापुर पंचायत अंतर्गत मेघु टोला निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। साथ में मौजूद युवक ने मोबाइल फोन से घटना की सूचना परिजनों को दी।सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को खाट पर लादकर करीब पांच किलोमीटर पैदल चलकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद लाए। यह भी पढ़ें- मशीन की चकरी में फसा युवक का हाथ,गंभीर घायल,रेफर पीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.