फरीदाबाद, मार्च 9 -- फरीदाबाद। भाटिया सेवक समाज आरोग्य केंद्र में सोमवार को निशुल्क कान जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी सुनने की क्षमता जांच करवाई और जरूरतमंदों को विशेषज्ञों से परामर्श भी दिया गया। शिविर में बलराम गौड़ और लक्ष्य सेहरावत ने आधुनिक मशीनों की मदद से लोगों की सुनने की क्षमता की जांच की। जांच के बाद आवश्यक परामर्श दिया गया और जिन्हें आगे उपचार की जरूरत थी, उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया। बुजुर्गों के साथ-साथ युवा और महिलाएं भी बड़ी संख्या में पहुंचे। भाटिया सेवक समाज के प्रधान प्रीतम सिंह भाटिया ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंदों को बेहतर और सस्ती चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। आरोग्य केंद्र में आंखों, दांत और अन्य बीमारियों की जांच शिविर भी समय-समय पर आयोजित किए जाते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.