मशीनों पर लिखें उसकी उपयोगिता
मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- मुजफ्फरपुर। एनबीए (नेशनल ब्यूरो आफ एक्रीडेशन) की टीम ने शनिवार को एमआईटी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और लेदर विभागों की जांच की। इन तीनों विभाग के एनबीए मान्यता के लिए तैयारी की जा रही है। टीम ने तीनों विभागों के लैब को देखा और एनबीए मान्यता के लिए अब तक हुई तैयारी का जायजा लिया। टीम ने लैब में रखी मशीनों पर उसकी उपयोगिता नहीं लिखे होने पर नाराजगी जतायी। एनबीए मान्यता के लिए तैयार दस्तावेज में भी सुधार करने को कहा। टीम ने कहा कि सभी लैब में मशीनों पर लिखा जाय कि यह किस काम के लिए है। टीम के साथ एमआईटी के प्राचार्य प्रो. एमके झा भी थे। टीम ने एक हफ्ते में सारी कमियों को दूर करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.