गोरखपुर, मार्च 11 -- गोरखपुर। खाद कारखाना परिसर में हिन्दुस्तान यूरिया रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के यूरिया प्लांट में मशीनों की मरम्मत और देखरेख के लिए करीब एक महीने का शट डाउन लिया गया है। फिलहाल प्लांट में यूरिया का उत्पादन ठप है। बता दें कि एलएनजी की आपूर्ति बाधित होने से देश के कई यूरिया संयंत्रों को सुरक्षा कारणों से या तो बंद कर दिया गया है या उनमें परिचालन कम कर दिया गया है। एचयूआरएल के एचआर संत सिंह का कहना है कि यूरिया प्लांट पिछले दो साल से लगातार संचालित हो रहा है। रूटीन में मशीनों की देखरेख और मेंटेनेंस को लेकर महीने भर का शटडाउन लिया गया है। तकनीकी टीम की रिपोर्ट के बाद प्लांट को जल्द दोबारा चालू किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...