मशीनें खरीद कर पीएमडब्ल्यूएम यूनिटों को जल्द चलाएं
गोरखपुर, जुलाई 16 -- गोरखपुर। वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत निर्मित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट (पीडब्ल्यूएमयू) को शीघ्र संचालित करने के निर्देश गोरखपुर मंडल के उपनिदेशक पंचायत ने जारी किया है। उपनिदेशक पंचायत हिमांशु शेखर ठाकुर ने मंडल के सभी जिलों के जिला पंचायत राज अधिकारियों को पत्र जारी कर कहा है कि पोर्टल पर पीडब्ल्यूएम यूनिटों का निर्माण कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण दर्शाया है, लेकिन अधिकांश स्थानों पर आवश्यक मशीनों की खरीद और स्थापना अभी तक नहीं की गई है। यह काफी खेदजनक है। विभागीय समीक्षा में यह स्थिति सामने आने के बाद निर्देश दिए गए हैं कि जिन यूनिटों का निर्माण पूरा हो चुका है, उनमें प्राथमिकता के आधार पर मशीनें स्थापित कर उन्हें जल्द क्रियाशील किया जाए। साथ ही उन्होंने कार्रवाई की रिपोर्ट उपनिदेशक कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.