एटा, अप्रैल 25 -- चार दिन पहले दुकान से हुई लाखों की चोरी के मामले का कोतवाली नगर पुलिस, स्वाट, सर्विलांस टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि इन्हीं चोरों ने पुल के नीचे गोदामों से भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरों के कब्जे से नकदी, सामान बरामद हुआ है। चोरों को जेल भेज दिया गया है। सीओ नगर कीर्तिका सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल को तारिक अहमद ने कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि जीटी रोड पुल के नीचे जैन धर्म कांटा के सामने अवागढ़ मोटर्स के नाम से वर्कशॉप, पार्ट्स की दुकान, बराबर में क्लासिक मोटर्स, रफीक बॉडी मेकर, राइन मोटर्स की वर्कशाप भी है। इन सभी से सामान चोरी किया था। रमेश गुप्ता ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया था कि चोर दुकान में घुसकर गल्ले से रखे तीन ...