आगरा, अप्रैल 7 -- जनपद में मिशन शक्ति पांच के द्वितीय चरण में महिलाओं के सशक्तीकरण, सुरक्षा व सम्मान को बढ़ावा देने के लिए पुलिस लाइन में सांस्कृतिक व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएम प्रणय सिंह व एसपी ओपी सिंह ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, पुलिस कर्मियों और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति देकर जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। मंगलवार को पुलिस लाइन में मशिन शक्ति के द्वितीय चरण में आयोजित सांस्कृतिक व जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम प्रणय सिंह व एसपी ओपी सिंह ने दीपप्रज्वलन कर किया। डीएम व एसपी ने कार्यक्रम में कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस के द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए योजनाएं व सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। समाज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.