मशावरती बोर्ड शहर काजी के नेतृत्व में बर्रा कब्रिस्तान पहुंचा
कानपुर, सितम्बर 23 -- कानपुर। उलमा ए अहले सुन्नत मशावरती बोर्ड का एक प्रतिनिधि मण्डल ने शहर काजी मौलाना मुशताक अहमद मुशाहिदी और बोर्ड के सचिव हाजी मोहम्मद सलीस के नेतृत्व में बुधवार को बर्रा छह स्थित कब्रिस्तान का दौरा किया। यहां कथित रूप से की गई तोड़फोड़ आदि पर ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि कमेटी के सदस्यों के साथ इसकी विधिक जानकारी की जा रही है जिसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के साथ शामिल मौलाना मकबूल आलम निजामी, अबरार अहमद और मौलाना शमशेर अली ने कहा कि पूरे देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ जो कार्रवाई की जा रही हैं, वह असंवैधानिक हैं। यह भी पढ़ें- मशावरती बोर्ड : सूफियों और बुजुर्गों के रास्ते पर चलें इसके लिए वे संवैधानिक रूप से जल्द ही अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.