सीतामढ़ी, जून 14 -- आमोद कुमार सीतामढ़ी। जिले में बिहार शिक्षा परियोजना ने मशाल-2024 कार्यक्रम से संबंधित डीसी बिल जमा नहीं करने वाले विद्यालयों एवं कम्पलेक्स रिसोर्स सेंटर को अंतिम अवसर दिया है।एसएसए डीपीओ ने इस संबंध में विद्यालयों को अंतिम स्मार पत्र जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि कई बार पत्राचार स्मरण पत्र भेजे जाने के बावजूद अधिकांश विद्यालयों व सीआरसी द्वारा अब तक डीसी बिल उपलब्ध नहीं कराया गया है। डीपीओ प्रियदर्शी सौरभ ने कहा है कि सभी संबंधित प्रधानाध्यापकों एवं सीआरसी संचालकों को 16 जून को पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक जिला शिक्षा भवन, डुमरा स्थित जिला स्तरीय कार्यालय में मशाल-2024 का डीसी बिल जमा करना अनिवार्य होगा। यह भी पढ़ें- 3.56 करोड़ की उपयोगिता प्रमाण पत्र 24 तक करें जमा इसके लिए मूल विपत्र, व्यय विवरण, भुगतान...