मशाल प्रतियोगिता को लेकर शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण
कटिहार, अक्टूबर 6 -- समेली,एक संवाददाता। बिहार प्रतिभा खेल पहचान 'मशाल'-2026 के तहत पीएम श्री धर्मपुर गांधी उच्च विद्यालय, कृष्णनगर में दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। बीडीओ सह बीईओ प्रकाश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का उद्घाटन किया। इसमें समेली और कुर्सेला के 68 शिक्षकों ने भाग लिया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर अजय कुमार और धनंजय कुमार ने शिक्षकों को खेल आयोजन की प्रक्रिया और विभिन्न खेलों के नियमों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में एथलेटिक्स के तहत लंबी कूद, 60 मीटर, 100 मीटर और 600 मीटर दौड़ के साथ कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल और साइकिलिंग के बारे में बताया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि विद्यालय स्तर पर पहले बच्चों का पंजीयन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ इसके बाद बैटरी टेस्ट लेकर संबंधित खेल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.