महोबा, अप्रैल 13 -- महोबा, संवाददाता। टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकालकर टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग उठाई है। शहर में मशाल जुलूस निकालने के बाद शिक्षक तहसील पहुंचे जहां एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा। टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग तेज हो गई है। सोमवार को अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले शिक्षकों ने शहर में मशाल जुलूस निकाला। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार द्विवेदी ने कहा कि आरटीई एक्ट 2009 से लागू किया गया है। मगर इसके बाद भी शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता के नियम को जबरन थोपा जा रहा है। यह भी पढ़ें- काला कानून : टीईटी अनिवार्यता के विरोध में निकाला मशाल जुलूस शिक्षकों की सेवा सुरक्षा एवं पदोन्नति अधिकारों को यथावत बहाल रखने की मांग उठाई गई। जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.