मशाल के लिए खेल शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण
मधुबनी, सितम्बर 26 -- बिस्फी,। महात्मा गांधी के जन्म दिवस 2 अक्तूबर से शुरू होने वाली खेल प्रतियोगिता 'मशाल' की तैयारी शुरू हो गयी।प्रतियोगिता को लेकर उमावि हिरोपट्टी-जगवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में चहुटा अंचल के सभी मवि व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के शारीरिक प्रशिक्षक,कंप्यूटर शिक्षक एवं नामित शिक्षकों ने भाग लिया। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर पवन सिंह एवं जिला ट्रेनर राम कुमार सिंह एवं सुदी लाल यादव के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। शिक्षकों को बैट्री टेस्ट, खेल की बारीकियों, ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन, विभिन्न स्तरों पर चयन की प्रकिया,प्रतिभागी छात्रों का शारीरिक प्रशिक्षण,प्रशिक्षण उपरांत डायट आदि के बारे में जानकारी दी गयी। मास्टर ट्रेनर पवन ने कहा कि अपना देश भी अब खेल के क्षेत्र में तेजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.