नई दिल्ली, मार्च 22 -- नई दिल्ली, का. सं.। विवेक विहार इलाके में मशहूर होने की सनक में चार लड़कों ने एक शख्स की बाइक को आग के हवाले कर दिया। विवेक विहार थाना पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिगों को पकड़ा है। चौथे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित 30 वर्षीय राजेश शाहदरा के ज्वाला नगर इलाके में रहता है। उसने 19 मार्च की रात अपनी बाइक घर के पास गली में खड़ी की थी। 20 मार्च की भोर में करीब 3:50 बजे तीन से चार लड़कों ने उसकी बाइक में आग लगा दी। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे कैमरों को खंगाला, तो तीन नाबालिगों की पहचान हुई। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि इलाके में मशहूर होने के लिए उन्होंने बाइक में आग लगाई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.