जौनपुर, मार्च 22 -- जफराबाद। स्थानीय कस्बे के सैय्यद अलीपुर मुहल्ले के निवासी जिले के मशहूर शायर निसार अहमद का रविवार की सुबह उनके आवास पर निधन हो गया।जिसकी खबर सुनते ही लोगो में शोक की लहर दौड़ पड़ी।उनके घर पर श्रद्धांजलि देने के लिए लोग उमड़ पड़े।उनके निधन पर लोगों में चर्चा रही कि जिले की एक हस्ती और इल्म का खजाना चला गया।लोग उनका एक शेर भी कहते रहे कि "विलादते बादे अजान, शहादते बादे नमाज ,बस इतनी देर का झगड़ा है,जिंदगी क्या है "वहां मौजूद तमाम लोगों ने उनकी लिखी हुई किताबों पर चर्चा भी करते रहे।उनके पुत्र शाहिद अंसारी ने बताया कि रात में 10:00 बजे सुपुर्द खाक किया जाएगाउनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों में चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ सरफराज खान,डॉ हैदर रजा आब्दी,पूर्व चेयरमैन प्रमोद कुमार बरनवाल, शिवम बरनवाल,कलामुद्दीन अंसारी, आदि लोग रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.