अंबेडकर नगर, अप्रैल 8 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर नगर के निवासी मशहूर उस्ताद शायर, शिक्षाविद एवं तीन दर्जन से अधिक पुस्तकों के लेखक मोहम्मद शकलैन जाहिद जाफरी का निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से साहित्य जगत के साथ पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। सराय चौक जलालपुर स्थित रौजये हजरत कासिम परिसर में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। नमाज-ए-जनाजा मौलाना मेहदी हसन ने अदा कराई। वर्ष 1941 में जलालपुर के जाफराबाद मोहल्ले में जन्मे जाहिद जाफरी ने प्रारंभिक शिक्षा नगर में प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी तथा अवध विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा हासिल की। वह सुभाष राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सैदही में उर्दू प्रवक्ता रहे और वर्ष 2001 में सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद उन्होंने मुलायम सिंह यादव महिला पीजी कॉलेज जलालपुर में प्राच...