नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कंझावला में नकली टूथपेस्ट फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के काम करने का तरीका बेहद शातिराना था। गिरोह स्थानीय स्तर पर तैयार किया गया घटिया क्वालिटी का पेस्ट असली बताकर बाजारों में सप्लाई कर रहा था। हैरानी की बात यह है कि फैक्ट्री में ब्रांडेड कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर नकली टूथपेस्ट बनाया जा रहा था। पुलिस ने महावीर विहार में छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से हजारों नकली ट्यूब, कच्चा पेस्ट और मशीनरी बरामद की है। क्राइम ब्रांच ने इसके साथ ही इस गिरोह के मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी के दौरान पुलिस दंग रह गई, क्योंकि वहां मशहूर ब्रांड के नाम पर बड़े स्तर पर नकली पेस्ट तैयार किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ी गई 10 करोड की कोकीन; विदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.