खगडि़या, मार्च 24 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले में दो दिवसीय बिहार दिवस पर सोमवार की शाम रंगारंग कार्यक्रम शहर के जेएनकेटी मैदान में आयोजित किया गया। मशहूर प्लेबैक सिंगर अल्तमश फरीदी ने समां बांधा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का सदर विधायक, डीएम, एसपी व डीडीसी ने किया। वही कलेक्ट्रेट सहित सभी सरकारी कार्यालयों को नीली रोशनी से सजाया गया। कार्यक्रम देर शाम तक जारी रहा। वही अपने गानों से प्लेबैक सिंगर अल्तमश फरीदी दर्शकों को बांधे रखा। इस मौके पर जदयू जिला प्रवक्ता राकेश पासवान शास्त्री आदि भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...