नई दिल्ली, मई 2 -- प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी को प्रसार भारती का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। गौरतलब है कि प्रसून जोशी भारतीय सिनेमा जगत का एक जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने सिनेमा से लेकर विज्ञापन जगत और साहित्य तक अपनी छाप छोड़ी है। प्रसून जोशी की कलम से कई शानदार और यादगार गीत निकले हैं। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैश्नव ने कहाकि प्रसार भारती बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में प्रसून जोशी की नियुक्ति पर मेरी हार्दिक बधाई। प्रसून जोशी बेहद क्रिएटिव हैं, जिनकी विज्ञापन, साहित्य, कला और सिनेमा में पूरी दुनिया में तारीफ हुई है। इसके बावजूद उनका दिल लगातार भारत के लिए धड़कता रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.