नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- पुणे के लोहगढ़ किले से मंगेतर को खाई में धकेल कर मारने वाली सिया गोयल आपको याद ही होगी। सिया ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी संग मिलकर 26 साल के रियल एस्टेट कारोबारी केतन विशाल अग्रवाल की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्या का तरीका भी दर्दनाक था। सिया केतन को ट्रेकिंग के बहाने फोर्ट ले गई और वहां से 200 फीट से ज्यादा गहरी खाई में धक्का दे दिया। अब इस हत्या को लेकर और भी चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस की चार्जशीट में सिया गोयल की गूगल सर्च हिस्ट्री की पूरी कुंडली बाहर आई है। सिया गोयल ने केतन को मारने से पहले और बाद में इंटरनेट पर क्या क्या खोजा ये जानकार आपके भी होश उड़ जाएंगे। गौरतलब है कि सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन चौधरी दोनों फिलहाल जेल में हैं। अब पुणे ग्रामीण पुलिस ने इस मामले में करीब 5,053 पन्नों की चार्जशीट ...