दुमका, फरवरी 11 -- दुमका, प्रतिनिधि।समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड स्तर पर कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी एवं भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने अभियान मोड में पशु वैक्सीनेशन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विशेष वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाए तथा इस कार्य में जेएसएलपीएस की पशु सखी की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी द्वारा विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी बैठक में दी गई। उद्यानिकी (हॉर्टिकल्चर) विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अदरक की खेती के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराए जाएं। वहीं ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.