सहारनपुर, जून 17 -- सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र में मशरूम की खेती के लिए बीज खरीदने के नाम पर किसान से 2.76 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। साइबर अपराधी ने किसान को निशाना बनाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र के भरत वाटिका निवासी मनमोहन सिंह पुत्र गुरनाम सिंह मशरूम की खेती के लिए बीज खरीदना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने 11 जून को अपने मोबाइल फोन से गूगल पर मशरूम बीज उपलब्ध कराने वाले विक्रेताओं की जानकारी खोजी। इसी दौरान उन्हें एक मोबाइल फोन नंबर मिला, जिस पर कॉल की। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को हिमाचल प्रदेश के सोलन निवासी अमित मिश्रा बताया। यह भी पढ़ें- कारोबारी से साढ़े बारह लाख की ठगी मनमोहन सिंह ने संपर्क कर मशरूम के बीज उपलब्ध कराने की जानकारी ली। बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को व्यापारी बताते हुए ...