मशरूम प्लांट में खराब कूलिंग सिस्टम लगाकर 3.70 करोड़ ऐंठे, केस दर्ज
मुरादाबाद, अगस्त 11 -- सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अलवर राजस्थान की कंपनी सेल्सियस रेफ्रिजरेशन के अनिमेष दोसान, हनी पोखरियाल, चंद्र यादव और पवन शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज कराया है। यह मुकदमा सिविल लाइंस के देव विहार कालोनी निवासी कारोबारी संदीप खन्ना की तहरीर पर लिखा गया है, जिसमें उन्होंने मसरूम प्लांट में कूलिंग सिस्टम लगाने में गड़बड़ी करके 3.70 करोड़ रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। थाना सिविल लाइंस के देव विहार कालोनी निवासी संदीप खन्ना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ऑटोक्राफ्ट टवर्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी हैं। उनका एक मशरूम प्लांट हापुड़ जिले के गांव गढ़मुक्तेश्वर में है। संदीप खन्ना के अनुसार उन्होंने राजस्थान के अलवर स्थित सेल्सियस रेफ्रिजरेशन कंपनी से अपने मशरूम प्लांट में कूलिंग सिस्टम लगवाने की बात की थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.