भभुआ, मार्च 15 -- पेज चार की खबर मशरूम की खेती कर महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर मशरूम की खेती आय का सशक्त माध्यम बनती जा रही हैं ग्रामीण महिलाएं रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जीविका समूह से जुड़ी महिलाएं मशरूम की खेती कर आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं। कम लागत, कम जगह और कम समय में बेहतर उत्पादन देने वाली मशरूम खेती ग्रामीण महिलाओं के लिए आय का सशक्त माध्यम बनती जा रही है। प्रखंड क्षेत्र के सबार,कुडारी,सिसवार,हुडरी सहित 15 गांव के समुह की महिलाएं मशरूम का उत्पादन कर न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि परिवार के भरण-पोषण में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। कुडारी पंचायत के सिसवार गांव की किरण देवी पिछले तीन माह से मशरूम की खेती कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जीविका समूह के माध्यम से प्रशिक्षण और तकनीकी जानक...