सहारनपुर, अक्टूबर 3 -- मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बॉटनी एवं आउटरीच सेल द्वारा वनस्पति विज्ञान पूर्व छात्र संघ, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के सहयोग से मशरूम कल्टीवेशन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन की वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक तकनीकों की जानकारी देकर स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण से हुआ। इसके बाद कुलपति प्रो. विमला वाई. एवं अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। कुलपति ने मशरूम उत्पादन को रोजगार का प्रभावी माध्यम बताते हुए वैज्ञानिक प्रशिक्षण अपनाने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि श्रद्धानंद त्यागी, सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी एवं गुजरात वन विभाग के पूर्व एपीसीसीए...